Iran: ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने ट्रंप को दी धमकी, कहा- कहीं आपका ही सफाया न हो जाए

Iran: ईरान के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी है। अली लारिजानी ने ‘एक्स’ पर ये पोस्ट तब की जब ट्रंप ने ईरान को धमकी दी कि अगर तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल का प्रवाह रोका तो वह ईरान पर ‘‘बीस गुना अधिक’’ भीषण हमला करेंगे।

लारिजानी ने लिखा, ‘‘ईरान जैसा बलिदानी राष्ट्र तुम्हारी खोखली धमकियों से नहीं डरता। तुमसे बड़े भी ईरान को खत्म नहीं कर सके। सावधान रहें, कहीं खुद आपका सफाया न हो जाए।’’ अतीत में ईरान पर ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का आरोप लग चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *