Yash Raj Films: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट घोषणा

Yash Raj Films:  यश राज फिल्म्स की अगली स्पाई यूनिवर्स फिल्म “अल्फा” में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, स्टूडियो ने घोषणा की कि फिल्म अब 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वूमन सेंट्रिक यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म के रूप में जानी जाने वाली इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। इससे पहले उन्होंने बैनर की नेटफ्लिक्स सीरीज “द रेलवे मेन” का निर्देशन किया था।

वाईआरएफ ने फिल्म के आधिकारिक पोस्टर के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “#ALPHA 10.07.2026″। “अल्फा” में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहले ये फिल्म क्रिसमस 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 17 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला लिया गया।

अब इसकी तारीख बदलकर 10 जुलाई कर दी गई है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत 2012 में सलमान और कैटरीना कैफ की फिल्म “एक था टाइगर” से हुई थी। इसकी सफलता के चलते दो सीक्वल बने – 2017 में “टाइगर जिंदा है” और 2023 में “टाइगर 3″।

ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की फिल्म “वॉर” 2019 में रिलीज हुई, जिसके बाद 2023 में शाहरुख और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म “पठान” आई।

इस फ्रैंचाइज की सबसे हालिया फिल्म 2025 में आई “वॉर 2” थी, जिसमें ऋतिक और एनटीआर जूनियर ने अभिनय किया था। फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में “अल्फा” गाने की झलक दिखाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *