Ayodhya: होली के बाद अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ayodhya: होली के बाद अयोध्या में भक्तों का तांता लगा हुआ है, भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, भीड़ के बावजूद भक्तों को दर्शन करने में कोई परेशनी नहीं हुई। श्रद्धालु बताते हैं कि उन्हें मंदिर में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।

हालांकि, कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन और बेहतर प्रबंधन कर सकता था. अहमदाबाद से आए भक्तों का कहना है कि “बहुत अच्छा लग हा है, आज हमारा पहला दिन है। हम अभी हनुमानगढ़ी में सबसे पहले दर्शन करने आए हैं। बहुत अच्छा लगा। मेरा सुझाव है कि महिला और पुरुष की लाइन अलग हो, क्योंकि बहुत ज्यादा भीड़ होती है, बहुत तकलीफ होती है तो ठीक से दर्शन भी नहीं हो पाते हैं।

भक्तों का कहना है कि “हनुमानगढ़ी में दर्शन किया, हनुमान दादा का दर्शन किया। बहुत हम धन्य हुए, कई सालों के बाद हमारी मनोकामना पूरी हुई यहां आने की। प्रशासन को हम सुझाव देते हैं। यहां पर जो लाइन है उसे महिलाओं और पुरुष का लाइन अलग कर दें। महिलाओं के साथ बच्चे भी होते है, तो उनको कोई दिक्कत न हो। वो मेरा सुझाव है।”

इस बीच अधिकारियों का कहना है कि अयोध्या में कुछ समय तक भीड़ रह सकती है, होली की छुट्टी और वीकेंड की वजह से लोग यहां पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *