Aamir Khan: सलीम खान की सेहत में सुधार हो रहा है, बोले अभिनेता आमिर खान

Aamir Khan:  अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि वे जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान के परिवार के संपर्क में हैं और उन्होंने उन्हें बताया है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

सलीम खान के बेटे और अभिनेता सलमान खान के करीबी दोस्त आमिर ने कहा कि वे हाल ही में लीलावती अस्पताल में सलीम खान से मिलने गए थे, लेकिन उनसे मिल नहीं सके क्योंकि वे आईसीयू में हैं।

उन्होंने कहां, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था और हम सब दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएं। क्योंकि वे आईसीयू में हैं, इसलिए मैं उनसे व्यक्तिगत तौर से नहीं मिल सका, लेकिन मैं परिवार के साथ बैठा और उनसे उनका हालचाल लिया।”

उन्होंने आगे कहा, “अलवीरा जी मुझे हर रोज बताती हैं कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वे जल्द घर लौट आएं और पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *