Virosh Wedding: विजय-रश्मिका की शादी, पैप्स को बांटी मिठाई

Virosh Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज फैंस की पसंदीदा ‘विरोश’ की जोड़ी हमेशा के लिए एक-दूसरे की हो जाएगी।

एक वीडियो सामने आया है, जहां विजय रश्मिका की टीम ने बाहर खड़े पैपराजी को मिठाई के डिब्बे बांटे हैं। इन डिब्बों पर रश्मिका मंदाना की तस्वीर भी नजर आ रही है। विजय-रश्मिका ने पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में पूरी करने के बाद वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी का अभिवादन किया है। साथ ही वहां मौजूद पैप्स और फोटोग्राफर्स के लिए मिठाई के डिब्बे भी भिजवाए हैं।
विजय-रश्मिका की फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के निर्माता बन्नी वसू ने विरोश को शादी की शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे गीता गोविंदम आप दोनों को एक-दूसरे को हमेशा के लिए चुनते देखना बेहद खास है। विजय आपका आपका जोश और वफादारी और रश्मिका आपका प्योर हार्ट और प्यार.. आप दोनों साथ में जादुई हैं। आपका वैवाहिक जीवन अटूट प्रेम, शक्ति, हंसी और उम्मीदों से भरा हो। आप दोनों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हार्दिक बधाई!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *