Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल में हातिम सराय रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग, यहां ना तो ऑटोमेटिक बैरियर है और ना ही कोई स्थायी गेटमैन की तैनाती, यहां पर ट्रेन और राहगीर भगवान भरोसे ही निकलते हैं।
हैरानी की बात यह है कि जब ट्रेन गुजरती है, तो ट्रेन से ही एक कर्मचारी उतरकर रस्सी बांधता है और हाथ देकर ट्रेन को रोकता और चलाता है। यह खतरनाक व्यवस्था सालों से जारी है
हातिम सराय के लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में हादसा कभी भी हो सकता है। बस वे यहां से भगवान भरोसे ही निकलते हैं।
संभल हातिम सराय स्टेशन पर तैनात कर्मचारी की मानें तो मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया है लेकिन इस मामले में रेलवे प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।
अब सवाल यह है कि आखिर रेलवे प्रशासन कब इस खतरनाक व्यवस्था को गंभीरता से लेगा, और स्वचालित फाटक की व्यवस्था करेगा, क्योंकि अगर यहां पर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदार किसकी होगी।