Holi 2026: होली के रंगों और सामानों से सजा सदर बाजार, अच्छी बिक्री की उम्मीद

Holi 2026: होली में बस कुछ ही दिन शेेष बचे हैं ऐसे में दिल्ली के सदर बाजार की थोक मंडी में स्प्रिंकलर और गुलाल की बिक्री में तेजी दिख रही है।

दुकानदारों का कहना है कि जीएसटी की कम दरों और नए उत्पादों के आने से बिक्री में सुधार हुआ है।

लोग होली के रंग, गुलाल, पिचकारी के साथ ही त्योहार से संबंधित अन्य सामानों को खरीदने के लिए भी इस थोक बाजार में उमड़ रहे हैं। कुछ खरीदारों का कहना है कि सदर बाजार की दुकानों पर उन्हें नई नई वैरायटी और ट्रेंडिंग सामान सही कीमत में मिल जाते हैं, इसलिए वे यहां पर खरीदारी के लिए आते हैं।

रंगों का त्योहार होली चार मार्च को मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *