Jammu: भारत की पहली ‘भांग आधारित औषधीय परियोजना’ जम्मू में होगी शुरू- जितेंद्र सिंह

Jammu:  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश की पहली भांग आधारित औषधीय परियोजना जम्मू में शुरू होगी। उनके अनुसार इसके लिए एक फ्रांसीसी कंपनी के साथ समझौता किया गया है। इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत शुरू किया जा रहा है।

इसका मकसद पदार्थों को गुणवत्ता वाली दवाओं में बदलना है, ताकि इनका निर्यात भी किया जा सके।

बुधवार को आईआईआईएम में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में जितेंद्र सिंह ने कहा, “जम्मू में भांग आधारित औषधीय परियोजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस पहल के तहत, भांग के पौधे, जिसे अब तक मुख्य रूप से एक नशीले पदार्थ के रूप में देखा जाता था। उसका उपयोग अब औषधीय बनाने के लिए लिया जाएगा। इसका उद्देश्य दर्द निवारक दवाएं बनाना है जो कैंसर, मधुमेह संबंधी न्यूरोपैथी और दूसरी य गंभीर बीमारियों के उपचार में सहायक हो सकती हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *