Virosh Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, इस बीच वे सोशल मीडिया पर भी फोटो और वीडियो शेयर कर शादी से जुड़ी अपडेट्स दे रहे हैं। लोग उन्हें काफी बधाइयां दे रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक लेटर शेयर कर उन्हें शादी के लिए शुभकामनाएं दी हैं
पीएम ने विजय के माता-पिता को भेजा लेटर
हैदराबाद से आई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने विजय के माता-पिता को एक लेटर भेजा, जिसमें उन्होंने 26 फरवरी 2026 को होने वाली इस शादी का निमंत्रण मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने विजय और मंदाना परिवार को इस शुभ और खुशी के मौके पर हार्दिक बधाई दी।
भावुक अंदाज में लिखा नोट
अपने लेटर में प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह शादी विजय और रश्मिका की जिंदगी का एक नया और खूबसूरत अध्याय है। उन्होंने कहा कि सात फेरे लेकर दोनों जीवनभर के दोस्त बनेंगे।
प्रधानमंत्री ने बड़े ही भावुक अंदाज में लिखा कि विजय और रश्मिका फिल्मों की स्क्रिप्ट से तो पहले से परिचित हैं, लेकिन उनकी असल जिंदगी की यह कहानी बड़े पर्दे के जादू से भी ज्यादा खास होगी, जो भगवान ने लिखी है। उन्होंने कामना की कि आने वाले दिन, महीने और साल दोनों के लिए खुशियों से भरे हों।