Rudrapur: सरस मेले से लौटते वक्त गैंगरेप, पिस्टल और चाकू के बल पर वारदात

Rudrapur: “देवभूमि में रिश्तों और सुरक्षा को शर्मसार करने वाली एक ऐसी खबर, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। रुद्रपुर में सरस मेला देखकर लौट रही एक विवाहिता के साथ उसके देवर के ही दोस्तों ने वो दरिंदगी की, जिसकी कल्पना मात्र से इंसानियत रो दे। कट्टे की नोक पर ‘चीख’ को दबाया गया और देवर की आंखों के सामने ही उसकी भाभी की आबरू लूट ली गई।

रुद्रपुर का गांधी पार्क… जहां सरस मेले की रौनक थी, पवनदीप राजन की सुरीली आवाज थी, लेकिन उसी भीड़ में तीन दरिंदे एक खौफनाक साजिश बुन रहे थे। एक विवाहिता अपने पति की मर्जी के खिलाफ देवर के साथ मेला देखने आई थी। उसे क्या पता था कि जिस देवर के साथ वो खुद को सुरक्षित समझ रही है, उसी के दोस्त उसकी अस्मत के शिकारी बन जाएंगे। मेले में चाट-पकौड़ी खाई गई, हंसी-मजाक हुआ, लेकिन वापसी के वक्त आरोपियों ने ‘शॉर्टकट’ का वो रास्ता चुना जो सीधे गुनाह की तरफ जाता था।

जैसे ही बाइक सवार ये लोग सुनसान रास्ते पर पहुंचे, आरोपियों ने अपना असली रंग दिखा दिया। देवर की कनपटी पर पिस्टल तान दी गई। आरोपी गरजते हुए बोले- “चुपचाप देख, हिला तो गोली मार दूंगा।” बेबस देवर हाथ जोड़कर भीख मांगता रहा, लेकिन राजा और करण के सिर पर खून सवार था। जब महिला ने विरोध किया, तो हैवानों ने चाकू से उसकी उंगली पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद देवर के सामने ही बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, हैवानों ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बनाया ताकि पीड़िता को उम्र भर ब्लैकमेल किया जा सके।

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने कहा कि “पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में देवर की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।”

घटना के बाद पूरे ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी और सीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम ने टॉर्च की रोशनी में रात भर साक्ष्य जुटाए। डीएनए सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। पुलिस अब गांधी पार्क से लेकर ठंडी रोड तक के हर सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *