Shakira India Tour: ग्लोबल स्टार शकीरा इस साल भारत में फिर से एक बार शानदार परफॉरमेंस देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि होने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछली बार 2007 में इंडिया में परफॉर्म किया था। अब 19 साल बाद फिर से शकीरा अपना जलवा बिखेरने इंडिया आ रही हैं।
लैटिन पॉप की ग्लोबल स्टार शकीरा इस अप्रैल भारत में लगभग 19 साल बाद धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। दिल्ली और मुंबई में शकीरा का कॉन्सर्ट होने वाला है। 2007 में अपने ‘ऑरल फिक्सेशन टूर’ के दौरान मुंबई में यादगार शो करने के बाद यह उनका पहला बड़ा कॉन्सर्ट होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका दिल्ली कॉन्सर्ट 15 अप्रैल 2026 को होने की संभावना है, हालांकि आयोजक जल्द ही इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा करेंगे। यह शो दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा सकता है, जो इंटरनेशनल स्तर के बड़े म्यूजिक इवेंट्स के लिए जाना जाता है और हजारों दर्शकों की मेजबानी कर सकता है।
वहीं, मुंबई में शकीरा 10 अप्रैल 2026 को परफॉर्म करेंगी। यह कॉन्सर्ट महालक्ष्मी रेस कॉर्स में आयोजित होगा, जो ओपन-एयर म्यूजिक शो के लिए मशहूर वेन्यू है।
कहां से खरीदें टिकट?
टिकट्स की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स डिस्ट्रिक्ट एप, बुक माय शो और पेटीएम इंसाइडर के जरिए की जाएगी, जहां फैंस को जनरल एडमिशन, VIP और अर्ली-बर्ड पास जैसे ऑप्शन मिलेंगे। 27 फरवरी, दोपहर 12 बजे से आप टिकट्स बुक कर सकते हैं। टिकट्स 4 हजार से शुरु होंगे जो वीआईपी में 25000 तक जा सकते हैं।