Vijay Rashmika: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की शादी की घोषणा, नाम रखा ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’

Vijay Rashmika: कई दिनों से चल रही शादी की अटकलों को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने विराम दिया और आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा कर दी। दोनों अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर यह खबर साझा की और बताया कि उनकी शादी का नाम “द वेडिंग ऑफ विरोश” रखा गया है, यह नाम प्रशंसकों ने उनके नामों को मिलाकर रखा है।

अपने समर्थकों से उन्होंने कहा कि “विरोश” शब्द उनके प्रशंसकों की तरफ से शादी की योजना को अंतिम रूप देने से बहुत पहले ही रख दिया था और समारोह का नामकरण वर्षों से मिले प्यार का सम्मान करने का उनका तरीका है।

विजय और रश्मिका ने लिखा कि “इससे पहले कि हम कोई योजना बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ भी चुनते – आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने अपने बेशुमार प्यार से हमें एक नाम दिया। आपने हमें ‘विरोश’ कहा। इसलिए आज – पूरे दिल से, हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में समर्पित करते हैं,”

हाल ही में एक कथित शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनकी शादी को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। कार्ड में लिखा था कि यह जोड़ा 26 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी करेगा और उसके बाद चार मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा।

गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम कर चुके विजय और रश्मिका ने कहा कि उन दोनों के बीच बीच बहुत लंबे समय से गहरा नाता रहा है।हालांकि दोनों अभिनेताओं ने पहले कहा था कि वे घनिष्ठ मित्र हैं, लेकिन उनका सार्वजनिक तौर पर एक साथ देखे जाना और सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत ने उनके बीच प्रेम संबंधों की अफवाहों को हवा दी थी।

आधिकारिक घोषणा हो जाने के बाद, प्रशंसक सोशल मीडिया पर इस जोड़े को जमकर बधाई संदेश भेज रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *