Rakul Preet: जैकी भगनानी और रकुल प्रीत ने मनाया शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न, एक-दूसरे पर लुटाया प्यार

Rakul Preet: एक्टर-कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने आज अपनी शादी की दूसरी सालगिराह का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर जैकी ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी के खास पल को शेयर किया। इस जोड़े ने 21 फरवरी, 2024 को गोवा में शादी की। उन्होंने पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की, जिसमें उनके परिवार और अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा सहित फिल्म जगत के दोस्त शामिल हुए थे।

“रंगरेज” के अभिनेता ने लिखा, “मैं तुमसे इतना प्यार करता हूं कि शब्दों में इसे बयां करना नामुमकिन है।” उन्होंने लिखा, मैं शायद कभी पूरी तरह से ये नहीं समझा पाऊंगा कि तुम मेरे लिए क्या मायने रखती हो, लेकिन आज मैं बस तुम्हें अपने जीवन में होने के लिए, मेरे साथ हमेशा रहने के लिए, सिर्फ मेरा होने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। दूसरी सालगिरह मुबारक हो, माय लव। तुम्हारे साथ बिताए ये दो खूबसूरत साल पलक झपकते ही बीत गए… क्योंकि तुम्हारे साथ बिताया हर पल मानो समय को रोक देता है।

उन्होंने आगे कहा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। शायद तुम्हें इसका एहसास भी न हो, लेकिन मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है। जब मैं कमजोर महसूस करता हूं तो तुम मेरी ताकत हो, जब मुझे मजबूती से खड़े होने की जरूरत होती है तो तुम मेरा सहारा हो। @rakulpreet।”

उन्होंने 2021 में डेटिंग शुरू की और उसी साल सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *