T20 WC: मोर्ने मोर्केल ने जताया अभिषेक शर्मा पर भरोसा, कहा- उनकी फॉर्म ‘बस एक अच्छे शॉट की दूरी पर’

T20 WC: भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने रविवार को कहा कि अभिषेक शर्मा को सिर्फ एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ बातचीत में टी20 विश्व कप में अब तक इस प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज के खराब प्रदर्शन पर कोई चर्चा नहीं हुई।

अभिषेक ने इस प्रतियोगिता में अभी तक अपना खाता नहीं खोला है, अभ्यास सत्र के दौरान उनके और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच लंबी बातचीत हुई। गंभीर उन्हें कुछ बारीकियां समझाते रहे और अभिषेक एक मेहनती छात्र की तरह सहमति में सिर हिलाते रहे।

जब मोर्कल से पूछा गया कि क्या टीम में अभिषेक के रहने को लेकर कोई चर्चा हो रही है, तो मोर्कल ने साफ इनकार किया। धुआंधार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से उम्मीद है कि वे टी20 प्रतियोगिता में अभी तक के खराब प्रदर्शन को भूलेंगे और रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का जोरदार तरीके से सामना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *