Share Market: ईरान संकट गहराने से शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली, सेंसेक्स 1236 अंक लुढ़का

Share Market: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बाद व्यापक बिकवाली होने से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। तीन दिन की लगातार बढ़त के बाद मुनाफा वसूली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने बाजार के मूड को और खराब कर दिया और सभी सेक्टरों में बिकवाली तेज कर दी।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,236 अंक लुढ़ककर 82,498 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 365 अंक गिरकर 25,454 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड सबसे ज्यादा लुढ़के। जबकि सूचकांक में शामिल किसी भी कंपनी को फायदा नहीं हुआ, जिससे बाजार में बड़े पैमाने पर कमजोरी का पता चलता है।

क्षेत्रीय मोर्चे पर, रियलिटी, पावर, कैपिटल गुड्स, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज़ काउंटरों की बढ़त में सभी सेक्टर के सूचकांक में तेज बिकवाली देखी गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं चीन और हॉन्गकॉन्ग में छुट्टी की वजह से शेयर बाजार बंद रहे। यूरोपीय बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 1,154 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *