Batuk Brahmin: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बटुक ब्राह्मणों की शिखा खींचने को लेकर लगातार राजनीतिक माहौल बना हुआ है, इस मसले पर मचे सियासी बवाल के बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर कई बटुक ब्राह्मणों से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की. इससे पहले इन लोगों ने कल दूसरे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की थी. कहा जा रहा है कि कुछ गुरुकुल से करीब 100 की संख्या में बटुक ब्राह्मण पहुंचे।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को बटुक ब्राह्मणों से शिखा खींचने की घटना को महापाप करार दिया था. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि किसी की चोटी खींचना गंभीर पाप है और जो ऐसा करते हैं उन्हें पाप लगता है. उनकी इस टिप्पणी के बाद से यह मामला फिर से गरमा गया. इस बीच बटुक ब्राह्मणों का एक समूह कल दोनों उपमुख्यमंत्रियों का अभिनंदन करने पहुंचा था. इन ब्राह्मणों का कहना है कि सरकार में केवल 2 लोगों ने ही बटुक ब्राह्मणों के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।
ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर आज सुबह बटुक ब्राह्मणों का एक समूह मिलने पहुंचा. इस दौरान उन्होंने पत्नी संग बटुक ब्राह्मणों का टीका लगाकर स्वागत किया और बटुक ब्राह्मणों ने उपमुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की, उपमुख्यमंत्री ने आज इन्हें मिलने के लिए बुलाया था क्योंकि कल मुलाकात नहीं हो सकी थी।
"बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य"
सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, सुसंस्कृत राष्ट्र के आधार स्तंभ, बटुक ब्राह्मणों का हार्दिक अभिनन्दन!@BJP4India @BJP4UP pic.twitter.com/aJOLPYJDil
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) February 19, 2026