टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उनके दादा राम अनुग्रह पांडे ने मीडिया से बातचीत में ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम बताते हुए शादी के संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि ईशान पिछले करीब छह सालों से जयपुर निवासी मॉडल अदिति हुंडिया के साथ रिश्ते में हैं।
दादा ने खोला राज
ईशान के दादा ने बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने फोन पर ईशान से कहा था— “मैं मरने से पहले अपनी बहू का चेहरा देखना चाहता हूं, मेरी जिंदगी में ही शादी कर लो।” इसके बाद ईशान ने पहली बार परिवार को अदिति के बारे में बताया। दादा के मुताबिक, ईशान ने 2026-27 में शादी की योजना की बात कही है।
अदिति हुंडिया कौन
अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं और एक प्रोफेशनल मॉडल हैं। वह मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में सेकंड रनर-अप रह चुकी हैं। पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर अदिति की मुलाकात ईशान से 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी। कई पार्टियों में उन्हें स्टैंड्स में ईशान का सपोर्ट करते देखा गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं।
परिवार को नहीं इंटरकास्ट शादी से ऐतराज
ईशान के दादा ने साफ कहा कि परिवार को अंतरजातीय विवाह से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी और आपसी समझ सबसे महत्वपूर्ण है, जाति नहीं। परिवार में पहले भी इंटरकास्ट शादी हो चुकी है और सभी ने इसे स्वीकार किया है।
शादी कब और कहां
हालांकि शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन संकेत हैं कि इस साल के अंत या 2027 तक विवाह हो सकता है। ईशान का क्रिकेट शेड्यूल व्यस्त रहने के कारण अंतिम फैसला समय देखकर लिया जाएगा। संभावना है कि मुख्य समारोह जयपुर में हो और रिसेप्शन पटना या गांव में आयोजित किया जाए।
परिवार के मुताबिक, अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यह शादी काफी शानदार हो सकती है