The Kerala Story 2: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ब्लॉकबस्टर रही थी, अब प्रोड्यूसर इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो पहले पार्ट से ज्यादा इंटेंस नजर आ रहा है। सीक्वल में आपको एक और खौफनाक कहानी देखने को मिलेगी जो धर्मांतरण से जुड़ी होगी।
ट्रेलर की शुरुआत एक चौंकाने वाली बात से होती है, जिसमें कहा गया है कि अगले 25 साल में भारत इस्लामिक स्टेट बन सकता है। फिर कहानी अलग-अलग राज्यों की तरफ जाती है। फिल्म में तीन हिंदू लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है- उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा। ये तीनों मुस्लिम लड़कों से प्यार करती हैं, लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है कि उनके पीछे धर्म बदलवाने का एक बड़ा प्लान है।