AI summit: भारत की राजधानी दिल्ली एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रही है, इसमें एआई के भविष्य को आकार देने के लिए तकनीक से जुड़े दुनिया भर के कई दिग्गज शामिल होंगे।
इनमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई और एडोब के सीईओ शांतनु नारायण का नाम शामिल है।
हालांकि ये सम्मेलन केवल तकनीक आधारित नहीं है।
इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, स्विस राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन और यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान समेत कम से कम 20 वैश्विक नेता भी हिस्सा ले रहे हैं।
45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
ये अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन, भारत के लिए न केवल एक प्रतिभागी राष्ट्र बनने के इरादे को दिखाता है, बल्कि एआई युग के नियमों, मानकों और मौकों को आकार देने में प्रमुख भूमिका भी निभाता है।