Bihar: CM नीतीश कुमार ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत, महिलाओं के खाते में फिर भेजे 10-10 हजार रुपये

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए।

इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कुमार ने अपने आधिकारिक आवास ‘1 अणे मार्ग’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से कुल 2,500 करोड़ रुपये की राशि वितरित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2025 में बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की थी।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक लगभग 1.81 करोड़ महिलाएं दस-दस हजार रुपये प्राप्त कर चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने इस राशि का उपयोग व्यवसाय स्थापित करने के लिए किया है, उन्हें जल्द ही दो लाख रुपये और मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में घोषणा की थी कि बिहार सरकार ने इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *