Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने कन्फर्म किया कि ‘Love & War’ पोस्टपोन, Ramayana के बाद रिलीज होगी

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता Ranbir Kapoor ने अपने ब्रांड Arks की सालगिरह के मौके पर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस से बातचीत की और अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बड़े अपडेट साझा किए।

लाइव सेशन के दौरान रणबीर ने पुष्टि की कि उनकी अगली रिलीज फिल्म रामायण होगी, जो इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी। इसके बाद Sanjay Leela Bhansali की फिल्म Love & War रिलीज होगी, जिसमें Alia Bhatt और Vicky Kaushal भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होने की चर्चा में थी, लेकिन रणबीर के बयान के बाद माना जा रहा है कि अब यह फिल्म साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

रणबीर ने अपने प्रोजेक्ट्स की लंबी समयसीमा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जहां कुछ कलाकारों की फिल्में कुछ ही महीनों में पूरी होकर रिलीज हो जाती हैं, वहीं उनकी फिल्में बड़े पैमाने और विजन के कारण अधिक समय लेती हैं। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि उनके सभी प्रोजेक्ट्स फैंस के इंतजार के लायक होंगे।

अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात करते हुए रणबीर ने बताया कि Brahmastra 2 की शुरुआत फैंस की उम्मीद से भी पहले हो सकती है। इसके अलावा Sandeep Reddy Vanga की फिल्म Animal Park भी पाइपलाइन में है, जिसकी शूटिंग अगले साल के मध्य तक शुरू होने की संभावना है।

फैंस द्वारा Tamasha, Rockstar और Yeh Jawaani Hai Deewani के सीक्वल की मांग पर रणबीर ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर Imtiaz Ali ‘जॉर्डन’ के किरदार के लिए मजबूत स्क्रिप्ट तैयार करते हैं तो वह Rockstar 2 में काम करने के लिए तैयार हैं। वहीं Yeh Jawaani Hai Deewani को लेकर उन्होंने कहा कि फिल्म का अंत बेहद खूबसूरत था, लेकिन भविष्य में इसी जॉनर की कोई नई कहानी संभव हो सकती है।

‘Love & War’ को लेकर चर्चा
Love & War एक बहुप्रतीक्षित एपिक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी नजर आएगी। चर्चा है कि यह फिल्म 1964 की क्लासिक फिल्म Sangam को समकालीन अंदाज में ट्रिब्यूट दे सकती है। हालांकि यह भंसाली की पारंपरिक भव्य पीरियड फिल्मों से अलग होगी और 1960 के दशक की पृष्ठभूमि में एयर फोर्स अधिकारियों के बीच जटिल प्रेम त्रिकोण की कहानी पर आधारित होगी।

रणबीर कपूर के इन खुलासों के बाद फैंस के बीच उनकी आगामी फिल्मों को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *