Mahashivratri 2026: शिवलिंग पर कौन सा अनाज चढ़ाना होगा लाभकारी, जानें पूजा मुहूर्त 

Mahashivratri 2026: महाशिवात्रि भगवान शिव और देवी पार्वती की उपासना के लिए अत्यंत शुभ दिन है। इस तिथि पर की गई उपासना का फल साधक को अवश्य प्राप्त होता है। यही नहीं शिव परिवार की असीम कृपा भी साधक के जीवन पर बनी रहती हैं। इस वर्ष 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बना हुआ है।

ऐसे में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से साधक को मनचाही सफलता मिल सकती हैं। साथ ही शिवलिंग पर कुछ अनाज चढ़ाने से भी धन-धान्य में वृद्धि व आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। धार्मिक ग्रंथों में शिवलिंग पूजा से लेकर उसपर चढ़ाए जाने वाले सभी अनाजों का विशेष महत्व बताया गया है। इसके प्रभाव से सभी दोषों से मुक्ति मिलती हैं। परंतु क्या आप जानते हैं कि, शिवलिंग पर कौन सा अनाज चढ़ाने से क्या फल मिलता है ? अगर नहीं, तो आइए विस्तार से जानते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की वैवाहिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। शिवपुराण में बताया गया है कि जो लोग विवाहित हैं उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ इस दिन पूरे विधि विधान से महाशिवरात्रि की पूजा करनी चाहिए।

महाशिवरात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त 

  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 06:39 से 09:45
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – सुबह 12:52 से 03:59
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – सुबह 03:59 से 07:06

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *