Tehri: तीनधारा क्षेत्र में पिकअप वाहन नदी में गिरा, SDRF द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन लगातार जारी

Tehri: टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत तीनधारा सैनिक होटल के समीप विगत दिवस एक पिकअप लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वाहन में संभावित रूप से 02 व्यक्ति सवार बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।

आज SDRF टीमों द्वारा घटनास्थल पर राफ्टिंग उपकरणों एवं डीप डाइविंग टीम की सहायता से नदी में व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम नदी किनारे एवं आसपास क्षेत्र में सर्चिंग की गई, तत्पश्चात डीप डाइविंग टीम द्वारा नदी में लगभग 25 से 30 फीट गहराई तक उतरकर गहरे पानी में सघन सर्चिंग की गई।

सर्च ऑपरेशन के दौरान नदी में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को बरामद किया गया, जिसे पूर्ण रूप से जांचा गया। जांच के दौरान वाहन के अंदर कोई लापता व्यक्ति नहीं पाया गया। इसके उपरांत SDRF टीमों द्वारा घटनास्थल से व्यास चट्टी तक नदी के बहाव क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया गया।

फिलहाल सर्च ऑपरेशन में सर्चिंग रिपोर्ट शून्य है। SDRF द्वारा परिस्थितियों का निरंतर आकलन करते हुए आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *