Dehradun: भाजपा कोर कमेटी की बैठक, सीएम धामी ने जेपी नड्डा का किया स्वागत

Dehradun:  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री वं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जौलीग्रांट पहुंचने पर सीएम धामी ने स्वागत किया, उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके मद्देनजर आज जौलीग्रांट स्थित एक होटल में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जौलीग्रांट के एक होटल में कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे, जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने सियासी रणनीति को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। कोर कमेटी की बैठक में भी मुख्य तौर पर विधानसभा चुनाव ही एजेंडा रखा गया है। इसमें तय किया जाएगा कि भाजपा अगले चुनाव को किस तरह से लड़ेगी, क्या मुद्दे होंगे।
विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक की रणनीति क्या होगी। ये भी तय किया जाएगा कि हर कार्यकर्ता जनता के बीच कैसे पहुंचेंगे, हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में पहले चरण का सर्वे करा लिया है।

Dehradun:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *