Rudarpur: सीएम धामी ने रुद्रपुर में भव्य त्रिशूल चौक का किया अनावरण

Rudarpur: एक दिवसीय दौरे में मद्देनजर आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर पहुंचे, जहाँ नगर निगम द्वारा इंदिरा चौक का नाम बदलकर त्रिशूल चौक रखा गया था और भव्य व बड़ा त्रिशूल लगाया जाना प्रस्तावित था…आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के पहले त्रिशूल चौक पर स्थापित महादेव के विशाल त्रिशूल का भव्य अनावरण किया, जो भारत का पहला त्रिशूल चौक से जाना जायेगा।

जिसका सीएम धामी ने आज वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच किया हैं, इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी कारों का काफिला रोककर अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा लगाए गए पंडाल में पहुंचकर काँवरियो के पैर धोये और आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम धामी राम बारात में शमिल हुए जहां रामबारत का जगह जगह पुष्पवर्ष के साथ अभिवादन भीं किया गया।

बता दें कि यह उत्तराखण्ड का पहला व कुमाऊं का प्रदेश द्वार रुद्रपुर बना हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा त्रिशूल का अनावरण के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर रुद्रपुर विकास शर्मा, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल जी सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *