Tu Yaa Main: फिल्म निर्माता करण जौहर ने फिल्म ‘तू या मैं’ को बताया बेहतरीन

Tu Yaa Main: फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया मंच पर एक नोट लिखकर शनाया कपूर और आदर्श गौरव अभिनीत नई फिल्म ‘तू या मैं’ देखने का आग्रह किया।

उन्होंने इस फिल्म को बेहतरीन और लीक से हटकर बताया। ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसकी कहानी कपूर और गौरव द्वारा अभिनीत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में नया मोड़ तब आता है जब ये खुद को स्विमिंग पूल में एक मगरमच्छ के साथ फंसा हुआ पाते हैं।

इसका निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है। जोहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए अभिनेताओं और निर्माता आनंद एल. राय की सराहना की।

करण ने पोस्ट के साथ लिखा, “कार्डियो एक्सरसाइज की कोई जरूरत नहीं! क्योंकि दूसरे भाग में मगरमच्छ से बचने वाले रोमांचक दृश्यों को देखकर आप अपनी सीटों से उछल पड़ेंगे! मेरे लिए स्विमिंग पूल अब कभी पहले जैसे नहीं रहेंगे… कभी नहीं! डर के मारे मैं कांप रहा हूं! फिल्म खत्म हुए 30 मिनट हो गए हैं और मैं अभी भी तनाव में हूं।मुझे लग रहा है कि मुंबई के ट्रैफिक के बीच में भी कोई मगरमच्छ आकर मुझ पर हमला कर सकता है।”

हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली द्वारा एल. राय के साथ निर्मित ये फिल्म विशाल भारद्वाज की “ओ रोमियो” के साथ ही रिलीज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *