Dehradun: राजपुर रोड पर दिनदहाड़े हत्या, जिम के बाहर व्यवसायी को मारी गोली

Dehradun:  देहरादून में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास सुबह करीब 10 बजे जिम आए व्यवसायी विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।  मृतक का बाजपुर में स्टोन क्रेशर का कारोबार बताया जा रहा है। वारदात के बाद आईजी गढ़वाल और एसएसपी अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इस हत्याकांड से पुलिस महकमे में हड़कंप है, क्योंकि पिछले दो सप्ताह में जिले में यह पांचवां मर्डर है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में पूरे शहर, विशेषकर रेलवे स्टेशन और सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान छेड़ दिया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जोकि प्रॉपर्टी और खनन से जुड़ा काम करता था।

तीन दिन पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा की जिस तरह से गोली मारकर हत्या की है उससे इलाके में अफरातफरी है। बेखौफ बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम देकर देहरादून पुलिस को खुली चुनौती दी है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *