Kanwar yatra: महाशिवरात्रि से पहले हज़ारों कांवड़िये पवित्र गंगा जल लेकर अपने आस-पास के शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं, शारदीय कांवड़ यात्रा भगवान शिव में उनकी अटूट आस्था की झलक पेश करती है। यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों के लिए कई शिविर लगाए गए हैं, वे यहां कुछ देर ठहरकर अपनी थकान दूर कर सकते हैं।
सहारनपुर में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि तीर्थयात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो।
सहारनपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि “जैसे कि महाशिवरात्रि का पर्व है आना वाला है उसके संबंध में सहारनपुर पुलिस द्वारा जो सुरक्षा व्यवस्था है उसके जो भी उसमें व्यवस्थाएं करनी हैं उसके लिए हमें जगह-जगह ड्यूटियां नियुक्ति करनी हैं और इसमें खासकर हमारे ध्यान में होगा कि जहां भी बड़े जलाभिषेक जिस मंदिरों में हो रहे हैं वहां पर प्रोपर ड्यूटी लगाई जाएं उनका ड्यूटी चार्ट भी बनाया जा रहा है। तो वहां के लोगों से भी आस-पास के लोगों से भी इस कमेटी की मीटिंग की जा रही है।”))
इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी।