Dehradun: उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से रसातल में चली गई है और पुलिस का खौफ अपराधियों के दिल दिमाग से पूरी तरह समाप्त हो चुका है, आज तिब्बती मार्केट में प्रेस क्लब से चंद कदमों की दूरी पर हुई गोलीबारी और उसमें हुई युवक की हत्या हुई.
सुबह परेड ग्राउंड से टेनिस खेल कर अपने घर जाने की तैयारी में अर्जुन शर्मा नाम के युवा पर बेखौफ बदमाशों ने गोलीबारी की और फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद घायल अर्जुन को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने विनोद उनियाल नाम के व्यक्ति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश के लिए शहर भर में नाकेबंदी कर दी गई है।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इससे पहले पिछले सप्ताह पलटन बाजार में गुंजन नाम की युवती का सुबह सुबह बीच पलटन बाजार में एक अपराधी युवा ने चैपड से गर्दन काट कर कत्ल कर दिया और फिर टहलता हुआ पुलिस के पास जा कर आत्मसमर्पण कर दिया।