Ranveer Singh को धमकी भरा WhatsApp वॉइसमेल मिला

Ranveer Singh: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी पर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद एहतियातन रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस वॉइस नोट भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसकी सत्यता की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल धमकी के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है और किसी भी गिरोह ने अब तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

हालांकि शुरुआती जांच में इस धमकी को बिश्नोई गैंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

काम के मोर्चे पर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 1,305 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये नेट कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई।

फिल्म में रणवीर सिंह ने हमज़ा अली मज़ारी का किरदार निभाया है, जिनकी असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी के रूप में सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *