EVCL: हल्द्वानी में EVCL टूर्नामेंट विवाद, कई नामचीन लोग हुए शिकार

EVCL:  हल्द्वानी में गौलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में प्रस्तावित EVCL क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। क्रिकेट मैच की टीम बेचने के नाम पर आयोजक द्वारा कई राज्यों के लोगों से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में हल्द्वानी के प्रमुख व्यवसायी और पूर्व विधायक नारायण पाल भी पीड़ितों में शामिल बताए जा रहे हैं।

आरोप है कि टूर्नामेंट के आयोजक विकास ढाका ने EVCL के नाम पर क्रिकेट लीग कराने का दावा करते हुए टीम मालिक बनाने, प्रचार और आयोजन की तैयारियों के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूली। बताया जा रहा है कि 3 फरवरी से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच आयोजित होने थे, लेकिन टूर्नामेंट को लेकर न तो कोई आधिकारिक अनुमति सामने आई और न ही आयोजन की ठोस तैयारी दिखाई दी।

पीड़ितों का कहना है कि आयोजक ने शुरुआत में बड़े स्तर पर टूर्नामेंट कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में लगातार बहाने बनाकर आयोजन टालता रहा। संदेह गहराने पर टीम मालिकों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस कप्तान डॉ. मंजुनाथ टी.सी. से

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोजक विकास ढाका को पूछताछ के लिए एक होटल से हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कितने लोगों से कितनी धनराशि ली गई और ठगी का नेटवर्क कितना बड़ा है। पुलिस के अनुसार फर्जी क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम पर धोखाधड़ी का प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद खेल आयोजनों के नाम पर हो रही ठगी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *