Cm Yogi: मुख्यमंत्री योगी से मिले अभिनेता गोविंदा, दिया यह खास तोहफा

Cm Yogi:  लखनऊ में लोकप्रिय अभिनेता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की। गोविंदा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैंस से शेयर की।

सीएम को भेंट की भगवान कृ्ष्ण की प्रतिमा
गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट करते देखे जा सकते हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘आदरणीय माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ बहुत अच्छा समय बिताने का अवसर मिला। बहुत अच्छा लगा। बहुत-बहुत आभार’।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स अकाउंट से गोविंदा से मुलाकात की झलक शेयर की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘प्रख्यात फिल्म अभिनेता गोविन्दा जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई’। गोविंदा ने योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा, ‘मेरे लिए बहुत आदरणीय हैं वो, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं’।

गोविंदा के इस पोस्ट पर नेटिजन्स के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। एक यूजर ने लिखा,  ‘सीएम नंबर वन के साथ हीरो नंबर वन’। एक यूजर ने लिखा, ‘गोविंदा आप भी अक्षय खन्ना और बॉबी देओल की तरह धमाकेदार कमबैक करो’। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘ट्रोल करने वालों को गोविंदा ने करारा जवाब दिया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *