O Romeo: ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

O Romeo:  शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में फिल्म की पूरी  कास्ट नजर आ रही है और फिल्म की कहानी भी काफ़ी हद तक पता चलती है। अब ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शनभी सामने आने लगी हैं।

इसमें शाहिद कपूर, नाना पारेकर, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी नजर अलग-अलग किरदार में दिखाई दिए। 13 फरवरी को रिलीज हो रही इस मीवी के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं और ये सच्ची घटना पर आधारित है।

शाहिद कपूर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा और तृप्ति गैंगस्टर सपना दीदी के किरदार में हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच लव स्टोरी देखने को मिलती है, जहां अंत में एक्ट्रेस का किरदार हीरो को छोड़कर कहीं चला जाता है और उसी के प्यार में उस्तरा रोमियो बन जाता है।

‘ओ रोमियो’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई हैं। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *