Rajasthan: महिला कांस्टेबल ने तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कराया दर्ज

Rajasthan: राजस्थान के चुरू जिले में एक महिला कांस्टेबल ने तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने इस बारे में चूरू के जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी।

इसके बाद बुधवार को चूरू के सिद्धमुख पुलिस थाने में पुलिस उपनिरीक्षक सुभाष, कांस्टेबल रविंद्र और जयवीर व एक अन्य व्यक्ति विक्की के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

सिद्धमुख के थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि कुछ साल पहले जब वह सरदारशहर पुलिस थाने में तैनात थी तब चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

इस कथित घटना के समय उपनिरीक्षक सुभाष सरदारशहर के थानाधिकारी थे और दोनों कांस्टेबल भी वहीं तैनात थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *