Dehradun: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज सोशल मीडिया पर वायरल AI से बनाए गए वीडियो के विरोध में भाजपा मुख्यालय तक मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया, साथ ही कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझाेंक भी हुई, जिसके बाद हरीश रावत सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
हरीश रावत ने आरोप लगाया कि समाज में झूठ फैलाने के लिए उनका एआई के द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं से कुछ विभागों की भर्ती कराने का वादा किया था। लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। सरकारी नौकरी की आस लगाए युवाओं की उम्र पार होती जा रही है। उन्होंने चेताया कि सरकार ने एक माह के अंदर अपने वादे को पूरा करने के लिए आगे नहीं बढ़ी तो 30 जनवरी, 2026 को गांधी पार्क में 24 घंटे का धरना दूंगा।
मैं कुछ देर बाद भाजपा कार्यालय की ओर आरोपों के प्रमाण मांगने के लिए प्रस्थान करूंगा। डरी हुई सत्ता मुझे रोकेगी। मैं सात बार अलग-अलग दिन यह प्रमाण मांगूंगा। अपने सवालों को आपको पोस्ट करूंगा।
भाजपा मुझसे नहीं उत्तराखण्डियत से डरी हुई है, उन्हें उत्तराखण्डियत मुझ से लिपटी दिखाई देती… pic.twitter.com/krxDz2RRRt— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 25, 2025