Srinagar: ‘चिल्लई कलां’ का दिखने लगा है असर, श्रीनगर में लोगों को खुश्क मौसम और कड़ाके की ठंड से मिली थोड़ी राहत

Srinagar: कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां यानी कठोर सर्दी के सबसे मुश्किल 40 दिनों का दौर जारी है, इसका असर अब मौसम पर दिखने लगा है। एक महीने से ज्यादा वक्त से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे श्रीनगर के लोगों को कुछ राहत मिलती दिख रही है, घाटी में रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा हो गया।

श्रीनगर में बुधवार सुबह पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया – जो सामान्य से लगभग 5.4 डिग्री ज्यादा है। पारंपरिक फेरन में लिपटे लोगों को मौसम में आया बदलाव पसंद आ रहा है। हफ्तों की कड़ाके की ठंड के बाद वो सुहावने मौसम का मजा लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकले।

स्थानीय लोगों का कहना है कि “तो अभी जो 21 दिसंबर को चिल्लई कलां आया है, उससे पहले बहुत मतलब खुश्क सर्दी थी, जिससे बहुत मतलब प्रॉब्लम हो गई थी। तो जो अभी बर्फबारी हुई है पहाड़ों पर थोड़ा सा इधर भी बारिश हुआ है श्रीनगर में शुक्र अल्लाह ताला का जो ये रहमत बरस गई। इससे लोगों को बहुत-बहुत राहत मिली है। तो आज मतलब सर्दी बहुत कम है और जो फॉग था, वो भी खत्म हो गया है। जो मतलब छाती इंवॉल्व होता था इसमें। तो आज शुक्र अल्लाह ताला का। आज वैसा मौसम नहीं हुआ। शुक्र बहुत अच्छा मौसम है आज।”))

श्रीनगर घूमने पहुंचे पर्यटक भी सुहावने मौसम का मजा ले रहे हैं। हालांकि कई लोगों को अब शहर में बर्फबारी का इंतजार है।

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही कश्मीर घाटी में दो महीने से ज्यादा वक्त से जारी खुश्क मौसम का दौर खत्म हो गया।हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में सामान्यतः मौसम के खुश्क रहने का पूर्वानुमान जताया है।

लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत भले ही कुछ वक्त के लिए मिली हो लेकिन वे बदले हुए मौसम का मजा लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं, चिल्लई कलां 30 जनवरी को खत्म होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *