Jammu: पाकिस्तान की तरफ से की गई भारी गोलाबारी के बाद पुंछ के बाजार दूसरे दिन भी बंद रहे, जिसकी वजह लोगों में डर का माहौल है। लोग अभी भी गोलाबारी के बाद के हालात से जूझ रहे हैं। कई निवासियों ने सुरक्षित इलाकों में शरण ली है।
इस गोलाबारी में करीब 15 निर्दोष नागरिक मारे गए और 43 लोग घायल हुए हैं, पाकिस्तान की तरफ से नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी से लोगों में भारी आक्रोश है।
स्थानीय निवासी निश्चल शर्मा ने कहा कि “26 भाई हमारे शहीद हुए उसका जवाब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में जो आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड्स थे, वो उड़ाए, उसकी मैं मुबारकबाद प्रधानमंत्री को भी देता और रक्षा मंत्री को भी देता हूं। उसके बाद पाकिस्तान ने शेलिंग की रिहायशी इलाके में तो हमारे यहां 15 आदमी शहीद हुए और करीब 28 से 30 लोग घायल हुए हैं। दो दिन से पुंछ का माहौल में डर है, बाजार बंद हैं। मेरी तो ये अपील रहेगी भारतीय सेना से खासकर के प्रधानमंत्री से कि हमने उनके रिहायशी इलाकों में गोलाबारी नहीं की।
जो हमारे दुश्मन थे हमने उनको टार्गेट किया, हमने अपना बदला लिया लेकिन उन्होंने हमारे सिविलियन पर अटैक किया। आपके माध्यम से हमारी अपील रहेगी प्रधानमंत्री से कि हम पुंछ के लोग हमारे बुजुर्ग भी डटकर हर वार में यहां पर रहे 65 की 71 की हर लड़ाई में यहां पर रहे। हम भी शाना बशाना आर्मी के साथ प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर यहां खड़े हैं। हमारे जो 15 भाई शहीद हुए उनका हमें बदला चाहिए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना है अभी तो ये ट्रेलर है मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान को पूरी पिक्चर दिखाई जाए।”