Business: भारत-पाकिस्तान व्यापार बंद, किसपर कितना पड़ेगा असर

Business: भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंध पूरी तरह थम गए हैं, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने अटारी चेक पोस्ट बंद कर दिया है। इसके साथ ही दोनों ओर से आवाजाही बंद हो गई है। जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत के साथ सारे व्यापारिक रिश्तों पर विराम लगा दिया है। यहां तक कि पाकिस्तान होकर अफगानिस्तान से आने वाले सामानों पर भी रोक लग गई है। हालांकि जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान के इस कदम का भारत पर शायद ही असर पड़े।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस  डीजी और सीईओ अजय सहाय “हम पाकिस्तान को लगभग 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात कर रहे थे। पाकिस्तान को भारत से निर्यात होने वाले मुख्य उत्पादों में फार्मा, ऑर्गेनिक केमिकल्स, ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट जैसे उत्पाद शामिल हैं। उन्हें इनकी आपूर्ति के लिए वैकल्पिक स्रोत पर विचार करना होगा। जहां तक ​​भारत का सवाल है, भारत के 440 बिलियन के निर्यात में से 455 मिलियन बिल्कुल ना के बराबर है। इसलिए भारत पर कोई ज्यादा डालने के बजाय चुनौती पाकिस्तान के लिए ज्यादा होगी।”))

अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक दोनों देशों के बीच करीब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ। इसी दौरान भारत के वैश्विक व्यापार का आंकड़ा लगभग 800 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। भारत से पाकिस्तान निर्यात होने वाले सामानों में जैविक रसायन और फार्मास्यूटिकल उत्पादों की हिस्सेदारी लगभग 60 फीसदी है।

पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा के जरिये अफगानिस्तान के साथ भारतीय व्यापार पर भी रोक लगा दी है। 2024-25 में भारत ने अफगानिस्तान को करीब 264 मिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया था। वहां से 592 मिलियन डॉलर का सामान आयात हुआ था, भारत से अफगानिस्तान ज्यादातर समुद्री रास्ते सामान जाते हैं, जबकि अफगानिस्तान से आयात पाकिस्तान से होकर जमीनी रास्ते होता है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस  डीजी और सीईओ अजय सहाय, “भारत से अफगानिस्तान को निर्यात सिर्फ समुद्री मार्ग से होता था। ज्यादातर ईरान या दूसरे देश के जरिए। हम अफगानिस्तान तक पहुंचने के लिए आईएलडीसीज मार्ग का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ये जारी रहेगा। अफगानिस्तान इस बात पर भी विचार कर सकता है कि क्या ये भारत को आपूर्ति का वैकल्पिक मार्ग बनेंगे? अभी इस गंभीर स्थिति के कारण निश्चित रूप से अफगानिस्तान से भारत को निर्यात प्रभावित होगा। ये पिछले साल लगभग 650 मिलियन अमरीकी डॉलर के करीब था। अफगानिस्तान को भारत का निर्यात लगभग 350 मिलियन अमरीकी डॉलर था।”

पाकिस्तान ने तीसरे पक्ष के व्यापार पर भी रोक लगा दी है। इससे भी अफगानिस्तान से भारत को निर्यात में कमी आ सकती है, अफगानिस्तान को भारत में निर्यात के लिए समुद्री रास्ता अपनाना पड़ सकता है। इससे भारतीय आयातकों के लिए कीमतें बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *