Pahalgam Attack: हिंदू संगठनों ने लगाए आतंक के खिलाफ नारे, दोषियों को सजा की मांग

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के खिलाफ 23 अप्रैल को जम्मू की सड़कों पर कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन संगठनों में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABGSSP) भी शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और हमले के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

इस हमले में करीब 26 लोगों की जान चली गई। ये हमला कश्मीर घाटी में 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। मारे गए लोगों में कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पर्यटक शामिल हैं। वहीं गुजरात से एक, तमिलनाडु से तीन और महाराष्ट्र से दो लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और घाटी में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अलग-अलग हिंदू संगठनों के सदस्यों ने जम्मू की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वो घाटी में हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *