Shimla: हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

Shimla: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने 27 मार्च तक येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश, बर्फबारी के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

चंबा, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के ऊंचे इलाकों में बूंदाबांदी और बर्फबारी होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है।

हालांकि मौसम विभाग को 28 मार्च से मौसम ठीक होने की उम्मीद है, लेकिन तब तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि “मौसम की बात कहें तो आज 26 मार्च की देर शाम से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रदेश को इफेक्ट करेगा। इसके चलते हमारे जो जिले हैं चंबा, लाहौल-स्पीति और फिर इसमें जो मध्यवर्ती जिले हैं कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के जो हायर बेल्ट हैं यहां पर बारिश होने की संभावना है साथ में देखिए जो ये मौसम हैं आज 26 मार्च को 27 मार्च को इन जिलों में ही बारिश और हल्की बर्फबारी हो सकती है। 28 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *