India: अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड भारत आएंगी

India: अमेरिक में नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने कहा कि वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र की यात्रा के तहत भारत आएंगी।

तुलसी गबार्ड का भारत दौरा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति और स्वतंत्रता के उद्देश्यों के मद्देनजर दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध बनाने और संचार के खुले रास्ते बनाने के मकसद से हो रहा है।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के शांति, स्वतंत्रता और समृद्धि के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मजबूत संबंध, समझ और खुले संचार की लाइनें बनाना महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने बताया कि वे इंडो-पैसिफिक देशों के दौरे पर निकली है। इस दौरान वे जापान, थाईलैंड और भारत का दौरा करेंगी। तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फरवरी में अमेरिका यात्रा के बाद हो रही है। पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड से मुलाकात की थी।

उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत प्रशांत महासागर में मौजूद अमेरिकी द्वीप हवाई की राजधानी होनोलुलू से की। यहां वे इंटेलिजेंस कम्युनिटी के लोगों, इंडो-पैसिफिक कमांड के लीडर्स और ट्रेनिंग ले रहे सैनिकों से मुलाकात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *