ICC CT: चोट के कारण फाइनल से बाहर हो सकते हैं मैट हेनरी

ICC CT: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे की चोट के कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से बाहर हो सकते हैं।

हालांकि कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि वे फाइनल तक ठीक हो जाएंगे। हेनरी ने अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक दस विकेट लिये हैं जिसमें भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में पांच विकेट शामिल है।

33 साल के हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर मे सेमीफाइनल के दौरान घायल हो गए थे।

स्टीड ने कहा,‘‘ मैट के कंधे में चोट लगी है और वे असहज महसूस कर रहा है। उसका स्कैन कराया गया है और उम्मीद है कि वे मैच तक फिट हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *