Delhi: दिल्ली में 28 फरवरी सुबह आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 5.9 डिग्री ज्यादा है।
मौसम विभाग ने दिन भर बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत था।
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे मध्यम 111 श्रेणी में दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, AQI शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।