Punjab: पंजाब के पटियाला में एक महिला ड्रग डीलर की ‘अवैध संपत्ति’ को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया।
रिंकी नाम की महिला के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। अवैध संपत्ति को ध्वस्त करने की कार्रवाई के लिए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी नानक सिंह ने से कहा, “ये घर रिंकी नाम की एक महिला का है। यह अवैध निर्माण है जिसे ध्वस्त किया जा रहा है।
उसका नाम एनडीपीएस अधिनियम के तहत 10 एफआईआर में है। 2016 से उसे 10 से अधिक बार गिरफ्तार किया गया है। यह घर ड्रग मनी पर बनाया गया था।”