Uttarakhand: यूसीसी लागू होने के बाद अब तक लिव इन का एक ही केस रजिस्टर

Uttarakhand: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू होने के पहले 10 दिन में पोर्टल पर ‘लिव-इन’ का केवल एक केस रजिस्टर कराया गया है।

अधिकारियों ने बुधवार को दावा किया कि अनिवार्य पंजीकरण के लिए ‘लिव-इन’ युगलों से पांच आवेदन मिले हैं, उन्होंने बताया कि उनमें से एक का पंजीकरण किया जा चुका है जबकि चार अन्य के आवेदन का सत्यापन किया जा रहा है।

सत्ताईस जनवरी को यूसीसी लागू कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित उत्तराखंड स्वतंत्र भारत में ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया था।

यूसीसी के जरिए प्रदेश में धर्म और लिंग से परे हर नागरिक के लिए विवाह, तलाक और संपत्ति जैसे विषयों पर समान कानून लागू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *