Delhi Election: हर योजना को राजनीति के चश्मे से देखना ही है केजरीवाल का चरित्र- वीरेंद्र सचदेवा

Delhi Election: हर योजना को राजनीति के चश्मे से देखना ही है केजरीवाल का चरित्र- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हर योजना को राजनीति के चश्मे से देखना अरविंद केजरीवाल का चरित्र है।

वीरेंद्र सचदेवा ने केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू न करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की आलोचना की।

सचदेवा ने कहा, “लाखों-करोड़ों लोगों को इश योजना का लाभ मिल रहा है। लेकिन इस पूरे हिंदुस्तान में सिर्फ दो ऐसे राज्य हैं और उस दोनों राज्यों में एक समानता भी है। वो दो राज्य हैं, पश्चिम बंगाल और दिल्ली। ‘एक दीदी, और दूसरा भ्रष्टाचारी’। उनके लिए तुष्टिकरण, अहंकार और खुद के लिए जीना ये महत्वपूर्ण है। लोग लाभान्वित हो सकते थे और किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक का इलाज करा सकते थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है। वो नकली दवाएं बेचना चाहते हैं और मोहल्ला क्लिनिक में घोटाले करना चाहते हैं। दिल्ली के लोग उनकी प्राथमिकता नहीं हैं। हर चीज़ को राजनीति के चश्मे से देखना ही अरविंद केजरीवाल का चरित्र है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *