Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया, मुंबई के एक होटल में आयोजित बैठक में एकनाथ शिंदे को सभी 57 मनोनीत विधायकों ने सर्वसम्मति से दल का नेता चुना।
इसके अलावा बैठक में तीन और प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें पार्टी को शानदार जीत दिलाने के लिए एकनाथ शिंदे की तारीफ की गई, पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया और महायुति गठबंधन में अपना विश्वास दोहराने के लिए जनका का आभार व्यक्त किया गया।
शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी के महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 288 सीटों में से 233 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की है। विपक्षी एमवीए को 46 सीटें मिली हैं।