Weather: अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद

Weather:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक मध्य भारत से सटे उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है, मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, “अगर आने वाले दिनों की बात करें तो हमें उम्मीद है कि अगले पांच दिन तक पंजाब और हरियाणा में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि अगले दो से तीन दिन तक दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है, आईएमडी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा और अगले दो दिनों तक राजस्थान में भी घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद है।”

तापमान को लेकर डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि इस हफ्ते कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति नहीं है। किसी तरह की बर्फबारी की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।

आईएमडी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि “कई दिनों से उत्तर-पश्चिम भारत में घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे में विजिबिलिटी 50-200 मीटर होती है और जब विजिबिलिटी 50 मीटर से कम होती है, तो हम इसे बहुत घना कोहरा कहते हैं। इसलिए पंजाब के बाद ये हरियाणा तक फैल गया और कल दिल्ली एनसीआर में भी घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश में भी बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। मध्य प्रदेश में भी आज घना कोहरा छाया हुआ है। उत्तरी राजस्थान में भी घना कोहरा छाया हुआ है। अगर आने वाले दिनों की बात करें तो हमें उम्मीद है कि अगले पांच दिनों तक पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिन और उसके बाद दो दिन राजस्थान में भी घना कोहरा रहेगा।”

“मध्य भारत से सटे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से दो-चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसलिए हमें तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। लगभग इसी तरह का पैटर्न जारी रहेगा क्योंकि हमें इस हफ्ते में किसी भी पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद नहीं है। हमें हिमालयी क्षेत्र में किसी भी बर्फबारी की उम्मीद नहीं है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *