New Delhi: नई दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सड़क का एक हिस्सा धंस गया, इसकी वजह से रोड पर बड़ा सा गड्डा हो गया। त्रिलोकपुरी के रहने वाले एक शख्स ने कहा कि “एक बड़ा हादसा हो सकता था। कल यहां आमतौर पर बाजार लगता है। ये सड़क पीडब्ल्यूडी ने बनाई थी और हमें जल बोर्ड की पाइपों से बहुत सारे लीकेज दिख रहे हैं और वे इसे ठीक नहीं कर रहे हैं। ये घटना लगातार बारिश और रिसाव की वजह से हो रही है। रात 8.30 बजे एक कुत्ता गड्ढे में गिर गया और तब से उसे बचाया नहीं गया है। न तो कोई जल बोर्ड अधिकारी यहां है और न ही कोई सरकारी अधिकारी।”
इस इलाके से आम आदमी पार्टी के विधायक रोहित कुमार ने कहा कि “यह गड्ढा करीब 10-15 फीट गहरा है। ऐसा लगता है कि ये गड्ढा दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के कारण हुआ है। सीवर में कोई खराबी या कोई लीकेज नहीं लग रहा है। हम पिछले दो घंटों से यहां हैं और सभी विभागों को सूचित कर दिया गया है। जल बोर्ड के अधिकारी और पुलिस अधिकारी यहां हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।”
निवासियों का कहना है कि “एक बड़ा हादसा हो सकता था, ये सड़क पीडब्ल्यूडी ने बनाई थी और हमें जल बोर्ड की पाइपों से बहुत सारे लीकेज दिख रहे हैं और वे इसे ठीक नहीं कर रहे हैं। ये घटना लगातार बारिश और रिसाव की वजह से हो रही है। रात 8.30 बजे एक कुत्ता गड्ढे में गिर गया और तब से उसे बचाया नहीं गया है। न तो कोई जल बोर्ड अधिकारी यहां है और न ही कोई सरकारी अधिकारी।”
एएपी विधायक रोहित कुमार ने कहा कि “यह गड्ढा करीब 10-15 फीट गहरा है। ऐसा लगता है कि ये गड्ढा दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के कारण हुआ है। सीवर में कोई खराबी या कोई लीकेज नहीं लग रहा है। हम पिछले दो घंटों से यहां हैं और सभी विभागों को सूचित कर दिया गया है, जल बोर्ड के अधिकारी और पुलिस अधिकारी यहां हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।”