Srinagar: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, इसमें 23.27 लाख वोटर्स शामिल होंगे।
सुबह नौ बजे तक 11.11 फीसदी वोटिंग हो चुकी है, अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में ये पहला विधानसभा चुनाव है।
पहले राउंड में कुल 24 सीटों पर वोटिंग जारी है, जिसमें 16 सीटें कश्मीर घाटी तो आठ सीटें जम्मू संभाग की हैं। 23 लाख से ज्यादा वोटर 90 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 219 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
पहले फेज में जहां वोटिंग है, उनमें अनंतनाग की सात, पुलवामा की चार, किश्तवाड़, कुलगाम और डोडा की तीन-तीन और रामबन और शोपियां जिले की दो-दो सीटें शामिल हैं।
बुधवार को जिन विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। इनमें पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, दोरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल शामिल हैं।